Aaj Ka Panchang 16 May 2024: आज का पंचांग, सीता नवमी पर बने ये मुहूर्त, जानें- गुरुवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 16 May 2024: आज 16 मई, वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी तिथि और दिन गुरुवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

Guruwar Ka Panchang, Aaj Ka Rahukaal, Aaj Ka Shubh Muhurat,  Aaj Ka Choghadiya, Aaj ka Panchang
Guruwar Ka Panchang

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 17 May 2024, Guruwar Ka Panchang, Aaj Ka Shubh Muhurat): आज 17 मई 2024 दिन गुरुवार, 24, वैशाख मास (Vaishakh Mas) शुक्ल पक्ष नवमी तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.30 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय सायं 07.06 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 12.46 PM, चन्द्रास्त 01:59 AM, मई 17।

 

यानी आज सीता नवमी भी है। दरअसल आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 06.22 बजे खत्म हो जाएगी और नवमी तिथि लग जाएगी। ऐसे में आज ही सीता नवमी का पावन त्योहार मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के मुताबिक इसकी दिन माता सीता प्रकट हुई थीं। लिहाजा इस दिन भक्त व्रत रखकर माता सीता की पूरे विधि विधान साथ पूजा अर्चना करते हैं। मान्यताओं के अनुसार सीता नवमी के दिन व्रत और सच्चे मन से माता सीता की पूजा करने से जातक के दांपत्य जीवन मजबूत होता और खुशहाली आती है। साथ ही अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही आज गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु की पूजा का भी शुभ संयोग बन रहा है।

 

आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज गुरुवार (Guruwar Ka Panchang 16 May 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।