अर्जुन कपूर के सिंगल वाले स्टेटमेंट पर भड़की Malaika Arora, बोली- मैं उनके साथ कभी भी…

Malaika Arora: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा अर्जुन के सिंगल वाले बयान से भड़क गई है।

Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अचानक से दोनों के ब्रेकअप से उनके फैंस का दिल टूट गया। एक दूसरे को अक्सर सपोर्ट करते थे और पब्लिक में भी एक दूसरे के लिए प्यार को कबूल किया था लेकिन एक का एक दोनों अलग हो गए।

अब अर्जुन कपूर ने पब्लिक में अपने सिंगल होने के बाद को कबूल किया है और बोला है कि मैं काफी लंबे समय से सिंगल हूं। हालांकि अर्जुन कपूर का बार-बार सिंगल वाला स्टेटमेंट देना मलाइका अरोड़ा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने अर्जुन कपूर को लेकर बड़ा बयान दे दिया।

Malaika Arora ने कही बड़ी बात

मीडिया के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बहुत ही प्राइवेट पर्सन हूं और मेरी लाइफ के कुछ एस्पेक्ट्स हैं जिनको लेकर मैं ज्यादा बताना नहीं चाहती. मैं कभी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात नहीं करने वाली हूँ तो जो भी अर्जुन ने कहा वो उनकी मर्जी है।’

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। सबसे पहले उन्होंने अरबाज खान से शादी किया था लेकिन उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद भी दोनों का रिश्ता काफी दोस्ताना है और वह अपने बेटे के लिए एक दूसरे से अक्सर मिलते रहते हैं। मुश्किल टाइम में हमेशा खान परिवार मलाइका के साथ खड़ा रहता है।

अभी कुछ समय पहले एक्ट्रेस के पिता की मृत्यु के समय भी खान परिवार उनके साथ खड़ा था और इसके साथ ही अर्जुन कपूर भी उनके मुश्किल वक्त में उनके घर आए हुए थे। अलग होने के बाद भी दोनों एक दूसरे से कनेक्ट है और काफी लंबे समय तक दोनों एक दूसरे को डेट किए हैं। मलाइका अरोड़ा ने कबूल किया है कि वह मूवऑन कर चुकी है और 2025 से नया शुरुआत करने वाली है।

Also Read:Sonakshi Sinha के परवरिश पर मुकेश खन्ना ने उठाया सवाल, भड़क गई एक्ट्रेस, दिया करारा जबाब, बोली- कुछ बोलने से…

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें TwitterKooapp और YouTube पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबर। 
- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles

Evoplay Casino Uk

Play Sic Bo Online Uk

Video Slot Machine Online Australia

Roulette Game Odds