Gold Hallmarking Fees: त्योहारों में गहने खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, सोने की हॉलमार्किंग पर अब देना होगा ज्यादा शुल्क

Gold Hallmarking Fees: HUID यानी Hallmark Unique Identification से आभूषण की हॉलमार्किंग से जुड़ी जानकारी की पुष्टि करने में मदद मिलती है। ग्राहक BIS Care App के माध्यम से HUID को सत्यापित कर सकता है।

Gold Hallmarking Fee: आप अगर त्योहारों के सीजन में गोल्ड ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। हॉलमार्किंग के रेट में बढ़ोतरी कर दी गई है जिससे अब गोल्ड खरीदना और भी ज्यादा मुश्किल होने वाला है। गोल्ड के रेट में और भी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आने वाले समय में सोने का रेट और भी ज्यादा हो सकता है।

इसका मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि सोना सीधे ₹50 तक प्रति ग्राम महंगा हो जाएगा। हॉलमार्किंग के हिसाब से ही सोने का रेट तय किया जाता है। अब देखना होगा कि हॉल मार्किंग के हिसाब से सोने का रेट कितना तक बढ़ता है।

अब सोने के गहने पर कितना लगेगा हॉलमार्किंग शुल्क?

BIS के बदले हुए शुल्क के मुताबिक सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग फीस अब 75 रुपये प्रति आर्टिकल होगी। इससे पहले इसके लिए 45 रुपये चुकाने पड़ते थे।

यानी एक आर्टिकल पर शुल्क में 30 रुपये की वृद्धि हुई है। दूसरी ओर चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चांदी पर 35 रुपये प्रति आर्टिकल का शुल्क पहले की तरह जारी रहेगा।

क्या ग्राहक की जेब से भी जाएंगे अतिरिक्त 30 रुपये?

यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हॉलमार्किंग फीस बढ़ने के बाद गहने की कुल कीमत पर इसका असर पड़ सकता है। लेकिन इसे सोने की कीमत में 30 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी समझना गलत होगा।

हॉलमार्किंग शुल्क गहने के वजन के हिसाब से नहीं, बल्कि आर्टिकल के आधार पर निर्धारित होता है। इसलिए एक अंगूठी, चेन या कंगन जैसे अलग-अलग आभूषणों पर शुल्क आर्टिकल के अनुसार लागू होगा।

अंतिम बिल में इस अतिरिक्त लागत को ज्वेलर किस तरह शामिल करता है, उसी के आधार पर ग्राहक पर वास्तविक असर तय होगा।

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क इतना अहम क्यों?

सोने का गहना खरीदते समय उसकी चमक और डिजाइन के साथ उसकी शुद्धता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। हॉलमार्किंग इसी शुद्धता की पहचान से जुड़ी व्यवस्था है।

ग्राहक को गहना खरीदने से पहले उस पर BIS का हॉलमार्क और शुद्धता की जानकारी जरूर देखनी चाहिए। इसके अलावा आभूषण पर मौजूद HUID नंबर को भी जांचा जा सकता है।

Gold Hallmarking Fees: HUID नंबर से कैसे मिलेगी गहने की जानकारी?

HUID यानी Hallmark Unique Identification से आभूषण की हॉलमार्किंग से जुड़ी जानकारी की पुष्टि करने में मदद मिलती है। ग्राहक BIS Care App के माध्यम से HUID को सत्यापित कर सकता है।

इससे गहना खरीदते समय ग्राहक के पास आभूषण की पहचान और हॉलमार्किंग से संबंधित जानकारी जांचने का एक अतिरिक्त तरीका रहता है।

Also Read: Nepal Flood News: नेपाल में बाढ़ के सैलाब में बहता हुआ मिला बैंक लॉकर, नोटों पर टूट पड़े लोग; 29 गिरफ्तार

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google NewsTwitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजातरीन खबर।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles