PM Kisan 24th Installment 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अहम अपडेट है। जानिए किस्त से पहले किन जरूरी चीजों की जांच करनी चाहिए और बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अब अगली किस्त का इंतजार है। योजना के तहत पात्र किसानों को सालभर में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन अलग-अलग किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
मिली जानकारी के मुताबिक, PM Kisan की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, किसानों को सलाह है कि वे किस्त की तारीख और भुगतान से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक PM-Kisan पोर्टल पर भी अपडेट जरूर चेक करें।
साल में तीन बार मिलती है आर्थिक मदद
PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार यह राशि तीन बराबर किस्तों में DBT यानी Direct Benefit Transfer के जरिए किसानों के बैंक खातों में भेजती है।
किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए किसानों को अपने रिकॉर्ड में दर्ज जरूरी जानकारियों को पहले ही जांच लेना चाहिए।
किस्त से पहले इन 4 चीजों की जरूर करें जांच (PM Kisan 24th Installment)
1. e-KYC पूरी होना जरूरी
PM-Kisan योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC जरूरी है। अगर आपकी e-KYC पूरी नहीं है तो किस्त का भुगतान अटक सकता है। इसे PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या नजदीकी CSC सेंटर के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।
2. Land Seeding का स्टेटस देखें
किसान के जमीन संबंधी रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी है। पोर्टल पर Land Seeding की स्थिति जांच लें। अगर यह प्रक्रिया लंबित दिखाई दे रही है तो संबंधित राजस्व अधिकारी या स्थानीय स्तर पर संबंधित विभाग से संपर्क करें।
3. बैंक खाते और आधार की जानकारी जांचें
किस्त DBT के माध्यम से बैंक खाते में आती है। इसलिए यह देखना जरूरी है कि बैंक खाते से जुड़ी आधार और NPCI मैपिंग की प्रक्रिया सही है या नहीं।
4. नाम की जानकारी में गलती तो नहीं?
आधार कार्ड और PM-Kisan रिकॉर्ड में किसान के नाम की स्पेलिंग अलग होने पर भी समस्या आ सकती है। इसलिए पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी को ध्यान से जांच लें और गलती होने पर उसे सुधारने की प्रक्रिया पूरी करें।
ऐसे चेक करें PM-Kisan Beneficiary Status
किसान घर बैठे अपनी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं।
– सबसे पहले PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– Farmers Corner या संबंधित स्टेटस विकल्प पर जाएं।
– Know Your Status पर क्लिक करें।
– मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
– कैप्चा भरकर सबमिट करें।
– इसके बाद स्क्रीन पर आपकी किस्त और योजना से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
अगर e-KYC, Land Seeding और बैंक से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हैं, तो भुगतान में परेशानी की संभावना कम हो जाती है।
पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर पात्र होने के बावजूद किस्त खाते में नहीं पहुंचती है, तो किसान सबसे पहले पोर्टल पर अपना Beneficiary Status और भुगतान की स्थिति जांचें। किसी जानकारी में गलती या प्रक्रिया लंबित होने पर उसे संबंधित विभाग के माध्यम से ठीक कराया जा सकता है।
तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google News, Twitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा–तरीन खबर।

