Glenn Maxwell के घर गूंजी किलकारी, अनुष्का-धनश्री ने किया रिएक्ट

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

Glenn Maxwell And Wife Vini Raman Child: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पापा बन गए हैं। मैक्सवेल की वाइफ विनी रमन ने शुक्रवार को गुड न्यूज दी। उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस जोड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया।

लोगान मेवरिक मैक्सवेल रखा नाम 

पोस्ट में बच्चे के नाम के साथ-साथ जन्मतिथि भी थी। पोस्ट के मुताबिक, बेटे का नाम लोगान मेवरिक मैक्सवेल है। मैक्सवेल के गुड न्यूज शेयर करते ही बधाईयों की झड़ी लग गई। इस मौके पर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा दोनों ने खास पोस्ट कर कपल को बधाई दी। धनश्री ने लिखा- दोनों को बधाई। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी दोनों को बधाई दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vini Maxwell (@vini.raman)

पिछले साल 18 मार्च को की थी शादी  

इस जोड़े ने पहली बार 18 मार्च 2022 को ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और 27 मार्च को पारंपरिक तमिल शैली में शादी के बंधन में बंध गए। मैक्सवेल और विनी ने 24 जुलाई को बेबी शॉवर की मेजबानी की थी। मैक्सवेल इस साल मार्च में वानखेड़े में भारत के खिलाफ वनडे के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। पिछले साल नवंबर में एक एक्सीडेंट के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए थे। उनके पैर के निचले हिस्से और टखने में फ्रैक्चर हो गया था।

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें, Twitter और Kooapp पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबरें।