World Mental Health Day 2023: आज ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ है, जानिए इस दिन का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

World Mental Health Day 2023: हर साल 10 अक्टूबर को मेंटल हेल्थ की जीवन में अहमियत को समझाने के लिए विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे को मनाया जाता है।

World Mental Health Day 2023 : आज की भाग-दौड़ और लाइफस्टाइल हमारे मेंटल हेल्थ के लिए एक बड़ी चैलेंज बनता जा रहा है। आज इससे जुड़ी कई समस्याएं जैसे एंग्जायटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन के कई मामले सामने आ गए हैं। इसके पीछे का एक बड़ा कारण ये है कि लोग अब अपन मेंटल हेल्थ को ध्यान नहीं देते हैं और इस बारे में बात करने में भी कोई रूचि नहीं रखते है इसके लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगों को उनकी मेंटल हेल्थ के लिए अवेयर करने के उद्देश्य से पूरी दुनिया में हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस यानी वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे को मनाया जाता है। चलिए बताते हैं कि इस दिन को इस साल की थीम और इस दिन को मनाने का इतिहास और महत्व

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का इतिहास

10 अक्टूबर 1992 को पहली बार वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे यानी कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, महासंघ (World Federation for Mental Health) की ओर से वार्षिक गतिविधि के तौर पर मनाया गया था। मानसिक हेल्थ को समझने के उद्देश्य से इस दिन की काफी अहमियत है। पहले इसकी कोई खास थीम नहीं होती थी, पर इसका उद्देश्य स्पष्ट्र था कि मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर लोगों को जागरूक करना। फिर संघ ने इसकी जरूरत को समझते हुए सन् 1994 में पहली बार उस दिन को चुन लिया और ‘दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के बढ़ावे के लिए इस दिन को मनाना शुरू कर दिया।

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे का महत्व

डिप्रेशन और तनाव से जुझ रहे लोग, आज भी हेल्थ से जुड़ी इन समस्याओं से परेशान है पर इनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ये परेशानियां आगे जाकर काफी गंभीर रूप धारण कर लेती है। इसीलिए लोगों को मेंटल हेल्थ का महत्व हमें समझाना चाहिए। इस दिन की शुरुआत के बाद से ही लोगों में जागरूकता बढ़ गई और इसके लिए तरह-तरह के कार्यक्रम और सेमिनार का आयोजन होने लगा जिससे कि लोगों में जागरूकता बढ़े।

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे 2023 की थीम

इस साल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम है, ‘मेंटल हेल्थ इज ए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट’ (Mental health is a universal human right) इसका मतलब है कि ‘मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है’ और इसी थीम की जागरूकता के साथ इस दिन को मनाया जाता है

यह भी पढ़े-

Aaj Ka Mausam : हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड समेत 10 से राज्यों में आज गरज के साथ बारिश, जानें IMD का अलर्ट

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें, Twitter और Kooapp पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबरें।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles