Aaj Ka Panchang 29 June 2024: आज का पंचांग, शीतलाष्टमी पर बने ये राहुकाल, चौघरिया और अभिजीत मुहूर्त, जानें- शनिवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 29 June 2024: आज 29 जून, आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 June 2024): आज 29 जून 2024 दिन शनिवार, 08, आषाढ़ मास (Ashadh Month) कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.26 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय सायं 07.23 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 12:42 AM जून 30, चन्द्रास्त 12:50 PM।

आज आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि दोपहर शाम 14.21 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और शोभन योग का खास संयोग रहेगा। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 08.49 बजे तक और शोभन योग शाम 18.54 बजे तक रहेगा। उदया तिथि होने के कारण आज शीतलाष्टमी व्रत रखा जाएगा।

अगर आप आज कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो आपको अभिजित मुहूर्त और राहुकाल का समय जरूर नोट कर लेना चाहिए। शुभ समय का अभिजित मुहूर्त 12:00 बजे से 12:48 तक रहेगी है। जबकि अशुभ मुहूर्त का राहुकाल सुबह 08.56 बजे से 10.40 बजे तक रहेगा।

तो आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज शनिवार (Shaniwar Ka Panchang 29 June 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles

Evoplay Casino Uk

Play Sic Bo Online Uk

Video Slot Machine Online Australia

Roulette Game Odds