Aaj Ka Rashifal 1 May 2025: मेष, कन्‍या समेत इनके बनेंगे ब‍िगड़े काम तो इनकी बढ़ेगी आय, जानें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 May 2025: आज वैशाख मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि, दिन गुरुवार और 1 मई 2025 है। आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा…

Aaj Ka Rashifal 1 May 2025: आज 1 मई 2025, वैशाख मास (Vaishakh Mahina), शुक्ल पक्ष (Shukla Paksha), चतुर्थी तिथि (Chaturthi Tithi) और दिन गुरुवार है। हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रहनक्षत्रों की चाल से राशिफल (Horoscope Today) का आकलन किया जाता है। राशिफल (Guruwar Ka Rashifal) में दिए गए फलादेश को जन्म राशि (Jyotish Tips) के अनुसार देखना बेहतर है।

अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं मालूम तो आप अपनी नाम राशि से भविष्यफल देख सकते हैं। आचार्य आशीष राघव  द्विवेदी जी से जानिए 1 मई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। यहां जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज गुरुवार का दिन कैसा रहेगा

सभी राशियों के लिए आज का राशिफल (Guruwar Ka Rashifal)

1. मेष राशि (चूचेचोलालीलूलेलो) Aries Horoscope
आज (Aaj Ka Rashifal 1 May 2025) की जाने वाली यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्‍त करने के प्रयास सफल होंगे। कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। लंबे समय से बिगड़े काम बनते नजर आएगे। विवाद न करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

2. वृषभ राशि (वाविवुवेवो) Taurus Horoscope
आज परिवार में आपसी मतभेद हो सकता है। किसी रिश्‍तेदार से मदद मिल सकती है। आर्थिक समस्या बनी रह सकती है। व्यसन से बचें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। विवाद से क्लेश हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। कर्ज वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

3. मिथुन राशि (काकीकुकेकोहा) Gemini Horoscope
आज (1 May 2025 Ka Rashifal) घर-बाहर अच्‍छा वातावरण रहेगा। विवादों से बचना होगा। जल्दबाजी से बचना होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में कटु अनुभव मिल सकते हैं। अप्रत्‍याश‍ित सफलता प्राप्‍त हो सकती है।

4. कर्क राशि (हीहूहेहोडाडीडूडेडो) Cancer Horoscope
आज धर्म-कर्म में अरुचि रहेगी। परिवार में किसी सदस्‍य को नौकरी लग सकती है। बिगड़े काम बनते नजर आएंगे। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। लंबे समय से रुके कार्यों में गत‍ि आ सकती है। संतान के संबंध में खुशखबरी म‍िल सकती है। 

5. सिंह राशि (मामीमूमेमोटाटीटूटे) Leo Horoscope
आज कारोबार में पूंजी निवेश बढ़ सकता है। व्‍यर्थ का खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी में कठोरता से बचें। नौकरी की चिंता रहेगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। दूर के रिश्‍तेदारों का आगमन हो सकता है। कर्ज से बचें। 

6. कन्या राशि (टोपापीपूपेपो) Virgo Horoscope
आज (Guruwar Ka Rashifal 1 May 2025) शारीरिक कष्‍ट हो सकता है। कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। भागदौड़ बनी रहेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता बढ़ सकती है। संबंधों में मर्यादा बनाए रखें।

7. तुला राशि (रारीरुरेरोतातीतूते) Libra Horoscope
आज कार्यस्‍थल पर छोटा विवाद बड़ा रूप ले सकता है। कारोबार में धन हानि की आशंका है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम से बचें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांस के मौके म‍िल सकता है। 

8. वृश्चिक राशि (तोनानीनूनेनोयायीयू) Scorpio Horoscope
आज (Horoscope Today) कोई बड़ा काम करने का मन करेगा। सहयोगी कर्मचारियों का साथ मिल सकता है। परिवार की समस्या का उचित समाधान मिल सकता है। भूमि खरीद संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार के मौके म‍ि‍लेंगे।

9. धनु राशि (येयोभाभीभूधाफाढाभे) Sagittarius Horoscope
आज (Guruwar 1 May 2025) संतान के स्वास्थ्य के बिगड़ने की आशंका है। मनचाही सफलता मिल सकती है। कारोबारी निर्णय समय पर लेने की खुशी होगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है।

10. मकर राशि (भोजाजीखीखूखेखोगी) Capricorn Horoscope
आज मन में बेचैनी रहेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। दिन भर भागदौड़ रहेगी। कोई अनहोनी टल सकती है। आकस्‍म‍िक आय बढ़ सकती है। स्थायी संपत्ति में लाभ की संभावना है। प्रमाद न करें। कार्यों की प्रशंसा होगी। 

यह भी पढ़ेंमई महीने के पहले दिन इस मुहूर्त में सभी शुभ कार्य होंगे सफल, जानें- गुरुवार का पंचांग

11. कुंभ राशि (गू ,गेगोसासीसूसेसोदा) Aquarius Horoscope
आज (Horoscope Today) साहस, पराक्रम बढ़ सकता है। शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा। मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लेंगे। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। बिगड़े काम बनेंगे।

12. मीन राशि (दीदूदेदोचाची) Pisces Horoscope
आज (Aaj Ka Rashifal 1 May 2025) पुराने साथियों से भेंट हो सकती है। सकारात्‍मक माहौल रहेगा। परिश्रम का अच्‍छा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियां निर्मित होंगी। विरोधि‍यों से बचकर रहें। कारोबारी सफलता से मनोबल बढ़ेगा।

यह भी पढ़ेंतिजोरी में इस एक को चीज रखने से बरसता है पैसा

दिन शुभ और मंगलमय हो

आचार्य आशीष राघव द्विवेदीभागवताचार्य (ज्योतिष रत्न), संपर्क सूत्र: 9935282234

(डिस्क्लेमरयहां दी गई जानकारी Aaj Ka Rashifal 1 May 2025 ज्योतिष पर आधारित है। यहां केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Vidhan News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह भी देखें– 

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google News, Twitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजातरीन खबर।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles