Shukrawar Ke Upay Totke : शुक्रवार को ऐसे माता लक्ष्मी के साथ शुक्र देव होते हैं प्रसन्न, खूब बरसता है धन !

Shukrawar Ke Upay : शुक्रवार का दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित होता है। इनके आशीर्वाद से जातक को जीवन भर पैसों की कमी नहीं रहती है।

Shukrawar Ke Upay, Aaj Ke Upay, Maa Lakshmi Ke Upay, Astro Tips, Jyotish Tips, Astro Remedies
Shukrawar ke Upay

Shukrawar Ke Upay Totke : आज शुक्रवार है। हिंदू सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन का संबंध जहां शुक्र ग्रह से है वहीं यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन (Aaj Ke Upay) धन की देवी मां लक्ष्मी की खाश पूजा-अर्चना की जाती है और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इनसे जातक को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

शुक्रवार का माता लक्ष्मी और शुक्र महाराज से है संबंध

दरअसल हिंदू सनातन धर्म में हर दिन का संबंध जहां किसी न किसी ग्रह से है वहीं हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। इसी कड़ी में आज के दिन का संबंध जहां शुक्र ग्रह से है वहीं आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है।

माता लक्ष्मी दूर करती है सभी कष्ट

मान्यता के मुताबिक शुक्रवार के दिन यदि सच्चे मन से पूरे विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त के सभी कष्टों को दूर करती हैं। इससे जातक के जीवन की न सिर्फ धन संबंधी परेशानी दूर होती है बल्कि उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के साथ-साथ सफलता का वास होता है।

तो आइए जानते हैं आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुक्रवार को किए जाने वाले उन कुछ खास उपायों (Shukrawar Ke Upay Totke) के बारे में जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपने भक्तों पर आशीर्वाद की वर्षा करती हैं…

Shukrawar Ke Upay, Aaj Ke Upay, Shukrawar ke Totke,
Shukrawar Ke Upay

यह भी पढ़ें- 

Vastu Tips Khana Khane Ki Sahi Disha : इस दिशा में बैठकर खाएं, बनेंगे सेहतमंद और धनवान

शुक्रवार के उपाय (Shukrawar Ke Upay Totke)

  • शु्क्रवार के दिन (Aaj Ke Upay) नित्य क्रिया, स्नानादी से निवृत होकर लाल रंग अथवा सफेद रंग के वस्त्र धारण करें। जहां तक संभव हो सके शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा भी लाल अथवा सफेद कपड़ों में ही करें।
  • माता लक्ष्मी के साथ जागत के पालनकर्ता श्री हरि भगवान विष्णु करें। इससे लक्ष्मी-नारायण का एक साथ आशीर्वाद मिलता है और धन-धान्य की न सिर्फ प्राप्ति होती है वल्कि इसमें वृद्धि होती है।
  • शुक्रवार के दिन (Shukrawar Ke Upay Totke) लक्ष्मी-नारायण का पाठ करें या फिर सुने। लक्ष्मी माता और भगवान विष्णु को प्रसाद में खीर जरूर चढ़ाएं करें। ऐसा करने से जातक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें-  

Surya Rashi Parivartan: 17 सितंबर से मेष, कर्क, वृश्चिक और धनु राशि का राजयोग तो इन्हें होगा नुकसान

  • – शुक्रवार के दिन माता तुलसी की जरूर पूजा करें। साथ ही माता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। जबकि शाम में दीपक जलाकर आरती करें।
  • भगवान विष्णु को शंख अति प्रिय है। इस लिए शुक्रवार के दिन पूजा के समय शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्घ्य दें।
    इसके साथ ही आरती के समय घंटी का जरूर बजाएं। ऐसा करने से आय के साथ-साथ भाग्य में वृद्धि होती है।
  • पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को कमल के फूल, मखाने, बताशे, खीर आदि चीज अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त पर सुख, समृद्धि और शांति की वर्षा करती हैं।

यह भी पढ़ें- 

Santoshi Mata Mantra: इन मंत्रों का जप करने से संतोषी मां प्रसन्न होकर देगी शुभ फल

  • शुक्रवार (Shukrawar Ke Upay)के दिन मां लक्ष्मी की आराधना के साथ ही शुक्र देव की स्तुति भी करनी चाहिए। शुक्र ग्रह के खास मंत्र ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ या ‘ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं’ का 108 बार जाप करने से धन लाभ के अवसर बनते हैं और जीवन में सुख समृद्धि आती है।
  • शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत रखना चाहिए और शुक्र ग्रह से जुड़ी सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
  • शुक्रवार को गायों रोटी और चींटियों को आटा खिलाना काफी शुभ माना जाता है।
  • माता लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है। इसलिए शुक्रवार के दिन घर को साफ-सुथरा रखें और जूते-चप्पलों को सही स्थान पर ही रखें।

यह भी पढ़ें- 

Vastu Tips for Clothes: कपड़े खरीदते समय रंगों का रखें खास ख्याल, जाने क्या कहता है वास्तु शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी मान्यता और ज्योतिष पर आधारित है। यहां केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Vidhan News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें, Twitter और Kooapp पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबरें।