Vastu Tips: घर में लगाएं ये खास पौधा, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन और समृद्धि

Vastu Tips: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि सही पौधे घर में लगाने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा आती है,बल्कि देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती है। धर्म शास्त्रों में कई फूलों को बेहद शुभ माना गया है, जिनमें कनेर का फूल खास स्थान रखता है।

कनेर का फूल क्यों माना जाता है शुभ? (Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार कनेर का पौधा घर में लगाने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।मान्यता है कि कनेर के फूल में मां लक्ष्मी का वास होता है।कनेर कई रंगों में पाया जाता है, लेकिन सफेद और गुलाबी कनेर को विशेष रूप से शुभ माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सफेद कनेर का फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है,जबकि मां सरस्वती को भी कनेर का फूल अर्पित किया जाता है।

पीले कनेर का भी है खास महत्व

पीले कनेर का फूल ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।कहा जाता है कि जिस घर में पीला कनेर का पौधा लगा होता है,वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

औषधीय गुणों से भरपूर होता है कनेर

कनेर का पौधा सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि औषधीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।आयुर्वेद में कनेर के फूल, पत्ते और छाल का उपयोग कई प्रकार की औषधियां बनाने में किया जाता है।इनसे अनेक रोगों के उपचार में सहायता मिलती है।

भगवान शिव को भी प्रिय है कनेर का फूल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को कनेर का फूल अत्यंत प्रिय है।धतूरा, आक, पारिजात, शमी के साथ-साथ कनेर का फूल भी शिव पूजा में विशेष स्थान रखता है।सोमवार के दिन भगवान शिव को कनेर का फूल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है।

मान्यता है कि घर में कनेर का पौधा लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं,जीवन की परेशानियां कम होती हैं और घर में खुशहाली आती है।

Also Read:Good News: देश के इस बड़े इंस्टिट्यूट में सैनिकों के बच्चों को फ्री में मिलेगी कोचिंग, आर्मी का इस इंस्टीट्यूट से हुआ करार

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google NewsTwitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजातरीन खबर।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles