Best Places to Visit in Tattapani: तत्तापानी आकर बादलों से अटखेलियां का अलग है मजा, जानिए कहां है यह जगह? 

Best Places to Visit in Tattapani: मानसून है बारिश पसंद करने वालों के लिए वह समय जिसका वे वर्ष भरइंतजार करते हैं। शिमला से कुछ किमी दूर तत्तापानी का सफर ऐसे लोगों के लिए बेस्ट है।

Best Places to Visit in Tattapani: मानसून ने दस्तक दे दी है। कुछ ही समय बाद यह पूरे देश को अपने आगोश में ले लेगा। आपको पहाड़ से मन भर गया है तो थोड़ा उस तरफ चलें जहां बारिश एक अलग अंदाज में आपको लुभा लेती है। ऐसी ही जगह है हिमाचल प्रदेश (Himchal Pradesh Tourism) का तत्तापानी। एक अनछुई सी जगह लगती है पर पर्यटन के दीवानों के लिए तो कतई नहीं। सतलुज नदी के किनारे बसा यह एक गांव है जहां पर निकलने वाला गर्म पानी की धारा इसे विशेष पहचान देती है। आयुर्वेदिक दृष्टि से इसका खास महत्व बताया गया है।

शिमला से दो घंटे की दूरी पर

यदि आप इस जगह की ट्रिप पर जाना चाहते हैँ तो आप यहां दो घंटे में शिमला से पहुंच सकते हैं। यहां का रास्ता बहुत शानदार है। कहते हैँ न कि मंजिल से खूबसूरत होता हैरास्ता पर यहां दोनो ही अपनी जगह सुंदर और खास है। पहाड़ों का नजारा दर्शनीय है। कई धार्मिक स्थल भी मिलते हैँ रासते में।

बोटिंग के शौकीनों के लिए फेवरेट

यदि आप बोटिंग पसंद करते हैं तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी। तत्तापानी में एक झील बनी है जिसमें बोटिंग की व्यवस्था है। यह विशाल झील है जहां पर पर्यटक बोटिंग करते नजर आते हैं। आने वाले समय में माना जा रहा है कि यहां वाटर स्पोटर्स बड़े पैमाने पर होंगे।

सतलुज में रिवर राफ्टिंग

यहां सतलुज नदी बहती है जहां रिवर राफ्टिंग करने दूर-दूर से आए पर्यटकों को देखा जा सकता है। रिवर राफ्टिंग लोटी से शुरू होकर चाबा नामक स्थान तक कराया जाता है।यह एक विशेष ट्रेक है जो कि तकरीबन   10 किलोमीटर तक बनी हुई है।

मंडोर पीक-ट्रेकिंग

यदि ट्रेकिंग करना भी पसंद है तो यहां आना आपको विशेष रूप से लुभा लेगा। बता दें कि देवदार के जंगलों के बीच ट्रेकिंग के शौकीन यहां दिखायी देते हैं। आप यहां तत्तापानी से मंडोर पीक तक की ट्रेकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मानसून के मस्त फुहारों में इन जगहों पर घूमने का आनंद नहीं भूलेगा कभी

हिमाचली स्वाद का जादू

हिमाचल के खानपान को पसंद करते हैं तो आप यहां इसका आनंद ले सकते हैं। बता दें कि यहां आप सर्दियों में कुल्थ की खिचड़ी, उड़द की दाल की बड़ी,, सेपू बड़ी व मक्के की रोटी का आनंद ले सकते हैं। पर हां यहां हिमाचल में साल भर सिड्डू खाने का चलन है तो आप जरूर इसका आनंद यहां आकर लें। यह कैसे बनाया जाता है तो यह बता दें कि चावल के आटे में कभी मेवे को तो कभी सब्जी भरकर यह भाप में पकाया जाता है। चटनीके साथ आप इसे भरपूर आनंद लेकर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान का कुंभ, मैं डूंगरपुर बोल रहा हूं..!

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google News , Twitter, Kooapp और YouTube पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजातरीन खबर।  

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles

Evoplay Casino Uk

Play Sic Bo Online Uk

Video Slot Machine Online Australia

Roulette Game Odds