India Pakistan War: नहीं होगी जंग! भारत-पाकिस्तान में तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई, जानिए ताजा अपडेट

India Pakistan War: इंडिया-पाकिस्तान के बीच युद्ध नहीं होगा। दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है। इस बात की जानकारी सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दी।

India Pakistan War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी कुछ समय पहले दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध नहीं होगा। दोनों ने तत्काल युद्ध विराम पर सहमति जताई है। डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट के तुरंत बाद पाकिस्तान के डेप्युटी पीएम का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने युद्ध विराम पर तत्काल सहमति जताई है।

शुरू हो गई युद्ध विराम की तैयारी (India Pakistan War)

आज शाम 5:00 बजे से युद्ध विराम की शुरुआत हो गई है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने इस बात की जानकारी दी है। कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस बात की जानकारी दी। दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था जिसके वजह से मध्यस्थ करना चाहते थे।

पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री ने दी बड़ी जानकारी

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ईसाक डार ने ट्वीट करके बताया कि भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का प्रयास किया है और हम युद्ध विराम चाहते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि युद्ध विराम होने वाला है और मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम के लिए सहमत हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने कहा कि कोई भी आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भविष्य में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई को भारत के विरुद्ध युद्ध माना जाएगा और उसका जवाब भी उसी प्रकार से दिया जाएगा।

Also Read: New Toll Policy: पूरे देश से हटाए जाएंगे टोल प्लाजा, अगले महीने सरकार लागू करेगी ये नई टोल नीति

आज 5:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमारे विदेश मंत्री ने जानकारी दिया है कि युद्ध विराम शुरू कर दिया गया है और दोनों देश युद्ध विराम के लिए राजी हो गए हैं।

Also Read:Indian Railway News: ट्रेन में सफर करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जुर्माना के साथ हो सकती हैं एक साल जेल की सजा

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google NewsTwitter और YouTube पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजातरीन खबरें।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles