Punjab Best Tourist Places: पंजाब के मशहूर और खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन, जो कर देंगे आपको मधहोश

Punjab Best Tourist Places: पंजाब की लहलहाती फसलें भारत की शान है। शहर के साथ-साथ गांव के भी शानदर और मनोरम दृश्य का आप भी आनंद ले सकते हैं।

Punjab Best Tourist Places: दुनियाभर के पर्यटकों के लिए पंजाब में कई दर्शनीय स्थल और ऐसे मशहूर धार्मिक स्थल है जो अपनी ओर आकर्षित करते हैं। स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग जैसे ऐसे कई प्रसिद्ध आकर्षण है जिनका इतिहास में नाम दर्ज है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पंजाब राज् बेहद ही खूबसूरत है और इसको ‘पांच नदियों की भूमि’ के रूप में भी जाना जाता है। हर साल (Punjab Tourist Places) बड़ी संख्या में देश विदेशों के पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में..

अमृतसर

पंजाब का अमृतसर एक खूबसूरत शहर है। स्वर्ण मंदिर के लिए यह जगह काफी मशहूर है और स्वर्ण मंदिर के अलावा जलियावालाबाग, वाघा बॉर्डर और कई ऐसी प्राचीन इमारते हैं जहां आप घूम सकते हैं इसके अलावा शहर की स्थानीय दुकानों से सूट के कपड़े और जूती जैसे सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

सपनों का शहर चंडीगढ़

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को सपनों का शहर भी कहा जाता है। ऊंचाई पर स्थित इस शहर का मौसम हमेशा अनुकूल रहता है। चंडीगढ़ के रोज गार्डन का मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां पर लगभग 825 किस्म के फूल और 32500 तरह के पेड़ उपलब्ध है।

जालंधर है खास

जालंधर पंजाब के प्रमुख शहरों में से एक है। जालंधर शहर में देवी तलाब, मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी केड्रल, चर्च, निक्कू पार्क, रंगीला पंजाब हवेली, माता शीतला मंदिर घूमने जा सकते हैं।

आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा

सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थल जहां खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे को लेकर मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त अपनी अरदास लेकर आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

पर्यटकों के लिए खास है लुधियाना

लुधियाना सतलज नदी के किनारे स्थित यह शहर अपने मनोरम दृश्य से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोगों की जीवनशैली में सादगी का अनुभव करने के साथ-साथ प्रकृति की खूबसूरती का भी मजा आप उठा सकते हैं।

पटियाला में यह है फेमस

पटियाला में आप मोती बाग पैलेस, किला आंद्रोन, रंग महल और शीश महल के शानदार दृश्य का नजारा देख सकते हैं। काली मंदिर, दरबार हॉल, बीर मोती बाग, किला मुबारक कॉम्पलेक्स और लक्ष्‍मण झूला कई जगहें बेहद फेमस है।

वाघा बॉर्डर का बीटिंग रिट्रीट

वाघा बॉर्डर भारत को उसके पड़ोसी पाकिस्तान से अलग करने वाली सीमा है। और हर शाम, सूर्यास्त के समय, यहां एक ध्वज समारोह आयोजित किया जाता है।

बठिंडा

पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक ‘झीलों का शहर’ बठिंडा कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां कई दिलचस्प जगहों पर घूम कर आ सकते हैं।

Read- Top 10 Best Tourism Destinations: भारत है नंबर-1, मालदीव-लक्ष्दीप विवाद में यहां देखें देश के वर्ल्ड लेवर टूरिस्ट प्लेसेस

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Twitter , Kooapp और YouTube  पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबरे

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles

Evoplay Casino Uk

Play Sic Bo Online Uk

Video Slot Machine Online Australia

Roulette Game Odds