Mole on Body: शरीर पर मौजूद तिल जीवन के बारे में देते हैं कई तरह के संकेत, जाने सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार

Mole on Body: जिस प्रकार हस्तरेखा शास्त्र व्यक्ति के हथेलियों की रेखाओं के बारे में बताता है और वास्तु शास्त्र घर के बनावट और उन्हें रखें सामान इत्यादि की दिशाओं के शुभ और अशुभ परिणाम बताता है, ठीक उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र किसी व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल के शुभ और अशुभ परिणाम के बारे में बताता है। किसी भी व्यक्ति के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर मौजूद तिल उसके आने वाले कल और उसके स्वभाव के बारे में बहुत से संकेत देता है। शरीर के किसी हिस्से पर तिल का होना शुभ माना जाता है तो किसी पर अशुभ। तो आइए जानते हैं शरीर के विभिन्न हिस्सों पर मौजूद तिल के शुभ और अशुभ परिणाम:

Mole on Body
Mole on Body

दाएं कान पर तिल

जिस व्यक्ति के दाहिने कान पर तिल होता है उसे बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। ये तिल सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी वरदान से कम नहीं होता है। जिन व्यक्तियों के दाहिने कान पर ये तिल होता है उन्हें कम मेहनत करने पर ही अधिक फल की प्राप्ति हो जाती है।

Mole on Body
Mole on Body

बाएं कान पर तिल

किसी व्यक्ति के दाहिने कान पर तिल शुभ माना जाता है, वहीं अगर ये बाएं कान पर हो तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य कमजोर माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने पर भी कम सफलता मिलती है। जिस व्यक्ति को बाएं कान पर तिल होता है वे स्वभाव से बहुत आलसी होते हैं और लगातार काम को टालते रहते हैं।

यह भी पढ़े: https://vidhannews.in/trending/unknown-facts-about-kamakhya-devi-temple-28-06-2023-50570.html

 

माथे पर मौजूद तिल के संकेत

कई लोगों के माथे पर भी तिल होता है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। ऐसे व्यक्ति कि हमेशा आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। माथे पर तिल वाले व्यक्ति के पास धन तो होता है लेकिन वे इसे कभी इकट्ठा करके नहीं रख पाते हैं।

 

दाहिने अथवा बाएं गाल पर तिल

किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल बहुत ही शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उन्हें जीवन में कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। वही दूसरी ओर अगर किसी व्यक्ति के बाएं गाल पर तिल है तो यह अशुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़े: https://vidhannews.in/trending/why-we-should-not-use-these-things-during-worship-of-lord-shiva-in-sawan-2023-28-06-2023-50549.html

 

पैरों में मौजूद तिल के संकेत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस किसी व्यक्ति के पैर में तिल होता है वे लोग ज्यादातर घुमक्कड़ होते हैं। ऐसे व्यक्ति किसी एक जगह नहीं टिक पाते और मनमौजी स्वभाव के होते हैं।

Mole on Body
Mole on Body

अशुभ होता है होंठ के नीचे का तिल

अगर किसी व्यक्ति के होंठ के नीचे तिल है तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उसे जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे व्यक्ति को हमेशा पैसे का अभाव रहता है यहां तक की कर्ज लेने की भी नौबत आ जाती है।

 

(यह ख़बर विधान न्यूज के साथ इंटर्नशिप कर रहे गौरव श्रीवास्तव द्वारा तैयार की गई है।)

 

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Twitter , Kooapp और YouTube  पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबरें। 

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles

Evoplay Casino Uk

Play Sic Bo Online Uk

Video Slot Machine Online Australia

Roulette Game Odds