Aaj Ka Panchang 12 July 2024: आषाढ़ षष्ठी पर बने ये राहुकाल, चौघरिया और अभिजीत मुहूर्त, जानें- शुक्रवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 12 July 2024: आज 12 जुलाई, आषाढ़ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 July 2024): आज 12 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार, 21, आषाढ़ मास (Ashadh Month) शुक्ल पक्ष उदया तिथि षष्ठी और उसके बाद सप्तमी तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.32 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय शाम 07.22 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 11:06 AM, चन्द्रास्त 11:19 PM।

आज आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के सातवां दिन है। आज माता रानी के भक्त उनके सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना कर रहे हैं। आप सभी को नवरात्रि के सातवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आप और आपके परिजनों पर सदैव माता रानी कालरात्रि की कृपा बनी रहे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो।

आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष षष्टी तिथि शुक्रवार दोपहर 12.33 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और परिघा योग का खास संयोग भी बन रहा है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आज शाम 16.09 बजे तक रहेगा और उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही परिघा योग सुबह 05.15 बजे तक रहेगा। कन्या राशि में चंद्रमा सिंह मौजूद रहेंगे। शाम 6.58 बजे मंगल देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

अगर आप आज कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो आपको अभिजित मुहूर्त और राहुकाल का समय जरूर नोट कर लेना चाहिए। आज अभिजित मुहूर्त का योग 11.58 बजे से 12.53 बजे तक रहेगा। जबकि अशुभ मुहूर्त का राहुकाल सुबह 10.43 बजे से 12.26 बजे तक रहेगा।

तो आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज शुक्रवार (Shukrawar Panchang 12 July 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।

तमाम खबरों के लिए हमें Facebookपर लाइक करें Google News , Twitter,Kooappऔर YouTubeपर फॉलो करें।Vidhan Newsपर विस्तार से पढ़ें ताजातरीन खबर।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles

Evoplay Casino Uk

Play Sic Bo Online Uk

Video Slot Machine Online Australia

Roulette Game Odds