Aaj Ka Panchang 2 June 2024: आज का पंचांग, अपरा एकादशी पर बने ये मुहूर्त, जानें- रविवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 2 June 2024: आज 2 जून, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि और दिन रविवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

Sunday Ka Panchang, Raviwar Ka Panchang, Aaj ka Panchang
Raviwar Ka Panchang

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 June 2024, Raviwar Ka Panchang, Aaj Ka Shubh Muhurat): आज 2 जून 2024 दिन रविवार, 11, ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Maas) कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.23 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय सायं 07.15 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 02.41 AM, जून 03, चन्द्रास्त 02.57 PM।

ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Maas) कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि देर रात 02.43 बजे तक रहेगी। यानी आज अपरा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आज रेवती नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। दोपहर 12.12 मिनट बजे तक आयुष्मान योग और रात 01.41 बजे तक रेवती नक्षत्र का योग रहेगा। शुभ मुहूर्त का योग अभिजीत मुहूर्त 11.55 से 12.43 बजे तक। जबकि अशुभ मुहूर्त का योग राहुकाल 17.29 से 19.13 बजे तक रहेगा।

तो आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज रविवार (Raviwar Ka Panchang 1 June 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।