Aaj Ka Panchang 26 July 2024: सावन कृष्ण पक्ष षष्ठी बने ये राहुकाल, चौघरिया और अभिजीत मुहूर्त, जानें- शुक्रवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 26 July 2024: आज 26 जुलाई, सावन कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

Shukrawar Ka Panchang, Aaj Ka Rahukaal, Aaj Ka Shubh Muhurat,  Aaj Ka Choghadiya, Aaj ka Panchang
Shukrawar Ka Panchang, Aaj ka Panchang

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 July 2024): आज 26 जुलाई 2024 दिन शुक्रवार, 06, सावन  मास (Sawan Maas) कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.39 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय शाम 07.16 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 10:44 PM, चन्द्रास्त 10:43 AM।

सावन मास कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि शुक्रवार रात 11.31 बजे तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग का खास संयोग भी बन रहा है। उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 14.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद रेवती लग जाएगा। जबकि सुकर्मा योग देर रात 01.32 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रात 11.31 बजे से शनिवार सुबह 10.31 बजे तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।

अगर आप आज कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो आपको अभिजित मुहूर्त और राहुकाल का समय जरूर नोट कर लेना चाहिए। आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.00 बजे से 12.54 बजे तक रहेगा।। जबकि अशुभ मुहूर्त का राहुकाल सुबह 10.46 बजे से 12.27 बजे तक रहेगा। मीन राशि में चंद्रमा मौजूद रहेंगे।

तो आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज शुक्रवार (Shukrawar Panchang 26 July 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।