Diwali 2026: दिवाली 2026 में कब है? धनतेरस से भाई दूज तक यहां देखें पूरा कैलेंडर

Diwali 2026: दिवाली 2026 में धनतेरस, छोटी दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भाई दूज किस तारीख को हैं? यहां देखें दीपावली का पूरा कैलेंडर और प्रमुख त्योहारों की तारीख।

Diwali 2026: नवंबर के महीने में कई मुख्य त्योहार पड़ने वाले हैं। धनतेरस दिवाली छठ पूजा सहित कई मुख्य त्योहार नवंबर के महीने में मनाएं जाएंगे। हालांकि लोगों में अभी भी दिवाली के त्यौहार को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिल रही है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस साल दिवाली दशहरा धनतेरस छठ पूजा जैसे मुख्य त्योहार कब पड़ेंगे।

6 नवंबर को होगी धनतेरस

दीपावली पर्व की शुरुआत 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के साथ होगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा करने की परंपरा है।

7 नवंबर को छोटी दिवाली की परंपरा

धनतेरस के अगले दिन 7 नवंबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी रहेगी। इस दिन कई जगह छोटी दिवाली, रूप चौदस और काली चौदस से जुड़ी परंपराएं निभाई जाती हैं।

8 नवंबर को मुख्य दिवाली और लक्ष्मी पूजा

2026 में मुख्य दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। इसी दिन कार्तिक अमावस्या रहेगी। शाम को घर, दुकान और प्रतिष्ठानों में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाएगी।

Diwali 2026: 9 नवंबर को अमावस्या के बाद प्रतिपदा

9 नवंबर को अमावस्या तिथि समाप्त होने के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। इसी वजह से 2026 में गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन न होकर 10 नवंबर को होगी।

10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट

10 नवंबर, मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी गोवर्धन पूजा की जाती है।

11 नवंबर को भाई दूज से होगा पर्व का समापन

दीपावली के त्योहारों की श्रृंखला 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज के साथ पूरी होगी। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके सुख और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

दिवाली 2026 की तारीख एक नजर में

6 नवंबर: धनतेरस

7 नवंबर: छोटी दिवाली/नरक चतुर्दशी से जुड़ी परंपराएं

8 नवंबर: मुख्य दिवाली और लक्ष्मी-गणेश पूजा

9 नवंबर: अमावस्या समाप्त, प्रतिपदा शुरू

10 नवंबर: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट

11 नवंबर: भाई दूज और यम द्वितीया

इस तरह 2026 में दीपावली से जुड़े प्रमुख पर्व 6 नवंबर से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेंगे। मुख्य दिवाली 8 नवंबर को होगी, जबकि इसके बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा।

Also Read: Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, सही जगह रखने पर मिल सकते हैं कई लाभ

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles