Haritalika Teej 2026: तीज पर चुपचाप कर दें ये छोटा सा काम, घर में बनी रहेगी बरकत

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर दान करने की सोच रहे हैं तो जानिए किन उपयोगी चीजों को जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सकता है और दान करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Haritalika Teej 2026: सनातन धर्म में हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना की जाती है। हरितालिका तीज का त्योहार इस साल 14 सितंबर को मनाया जाएगा और महिलाओं में इस त्यौहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिलता है। पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज का त्योहार किया जाता है। आप भी अगर अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज का त्योहार कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप भी तीज पर दान करने की सोच रही हैं, तो महंगी चीजें देना जरूरी नहीं है। अपनी क्षमता के अनुसार ऐसी वस्तु देना बेहतर माना जाता है जिसकी किसी जरूरतमंद को वास्तव में आवश्यकता हो।

रसोई की ये चीजें दे सकती हैं (Haritalika Teej 2026)

तीज के दिन जरूरतमंद परिवार को चावल, आटा, दाल, नमक या अन्य जरूरी राशन दिया जा सकता है। अन्न से जुड़ा दान भारतीय परंपरा में विशेष माना गया है। आप चाहें तो अपनी सामर्थ्य के हिसाब से छोटा राशन पैकेट बनाकर भी किसी जरूरतमंद तक पहुंचा सकती हैं।

किसी जरूरतमंद महिला की ऐसे करें मदद

हरितालिका तीज का संबंध माता पार्वती से होने के कारण महिलाओं से जुड़ी उपयोगी वस्तुओं का दान भी कई जगहों पर किया जाता है। जरूरतमंद महिला को कपड़े, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी या अन्य इस्तेमाल की चीजें देना सेवा का अच्छा तरीका हो सकता है।

बच्चों और बुजुर्गों को भी न भूलें

दान का मतलब केवल पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं देना नहीं है। किसी जरूरतमंद बच्चे को कपड़े या पढ़ाई की सामग्री और किसी बुजुर्ग को उनकी जरूरत की चीज उपलब्ध कराना भी मदद का हिस्सा हो सकता है। सबसे जरूरी बात वस्तु की कीमत नहीं, बल्कि मदद की भावना है।

Also Read: UP News: कलयुगी बेटे की करतूत, पिता की लाश से जमीन के कागज पर लगवाया अंगूठा, पूरी कहानी जान कर रह जाएंगे हैरान

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles