Sawan 2026: सावन का महीना शिव भक्तों के लिए बेहद ही खास होता है। इस महीने में शिव भक्त महादेव की आराधना करते हैं। हर साल बेसब्री से वक्त सावन के महीने का इंतजार करते हैं। इस महीने में महादेव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और जलाभिषेक किया जाता है।
कब शुरू होगा सावन 2026?
वैदिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से होगी। यह पावन महीना 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।
सावन के महीना में शिव मंदिरों में काफी धूम देखने को मिलती है। भक्त महादेव की पूजा अर्चना करते हैं और महादेव को प्रसन्न करने की हर प्रयास करते हैं। यह महीना बड़ी पावन माना जाता है। इस साल 30 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होने वाली है। 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सावन की धूम देखने को मिलेगी। इस दौरान पारथेश्वर की स्थापना होती है। भक्त धूमधाम से महादेव की पूजा अर्चना में लगे रहते हैं।
सावन 2026 में कितने सोमवार पड़ेंगे?
इस बार सावन के दौरान कुल चार सोमवार व्रत पड़ेंगे, जिन्हें शिव भक्तों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
- पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
क्या है सावन महीने का महत्व? (Sawan 2026)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित होता है। माना जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को शिव ने अपने कंठ में धारण कर संसार की रक्षा की थी। विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया था, तभी से सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।
श्रावण मास में जप, तप, दान, व्रत और पूजा-पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धालु इस दौरान शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।

