बेहद चमत्कारी है Khatu Shyam मंदिर के पास का यह कुंड, कभी खत्म नहीं होता इसका जल, जानें!

Khatu Shyam Temple Kund: खाटू श्याम की महिमा पूरे देश में देखने को मिलती है। सीकर स्थित खाटू श्याम के मंदिर में सभी लोग घूमने जाते हैं। यहां एक कुंड है जिसमें स्नान करने से व्यक्ति के जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती है।

Khatu Shyam Temple Kund: खाटू श्याम मंदिर को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था देखने को मिलती है। पूरे देश में खाटू श्याम बाबा के कई मंदिर हैं जिसमें से सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम का मंदिर बेहद खास है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्णा और बर्बरीक की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग के दौरान खाटू श्याम जी ने जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण से वरदान प्राप्त किया था जिसके बाद यहां खाटू श्याम जी की पूजा होती है।

खाटू श्याम जी मंदिर के पास एक ऐसा कुंड है जहां स्नान करने से खाटू श्याम का आशीर्वाद मिलता है। यहां स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है इसके साथ ही साथ जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में…

खाटू श्याम मंदिर के पास है चमत्कारी कुंड ( Khatu Shyam Temple Kund )

खाटू श्याम मंदिर के पास एक चमत्कारी कुंड है जहां स्नान करने से जातक को पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मंदिर में अगर आप स्नान करेंगे तो आपकी सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और सभी तरह के पापों से आपको छुटकारा मिलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बाबा श्याम ने श्री कृष्ण भगवान को अपना शीश दान दिया था इस वजह से वह शीश दानी कहलाते हैं। इस कुंड में ही बाबा श्याम का शीश मिला था यही वजह है कि इस कुंड का सीधा संबंध खाटू श्याम से है।

हारे का सहारा है बाबा श्याम

खाटू श्याम को हर का सहारा कहा जाता है और कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से सभी पाप कट जाते हैं और जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है। आप अगर खाटू श्याम मंदिर जाए तो इस कुंड में जरूर स्नान करें।

Also Read:Vastu Upay: करें यह छोटा सा वास्तु उपाय, हमेशा घर में बनी रहेगी खुशियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। Vidhannews यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Twitter, Kooapp और YouTube पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबर।
- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles