Salman Khan: करीबी दोस्त के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम विदाई में छलका दर्द

Salman Khan: सलमान खान के करीबी सदस्य का निधन हो गया। शमशान घाट में सलमान खान बेहद इमोशनल नजर आए।

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के एक करीबी दोस्त का निधन हो गया जिनमें अंतिम संस्कार में सलमान खान रो पड़े। शमशान घाट में सलमान खान का दर्द खुलकर सामने आ रहा था। भाई जान के इमोशनल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान खान

सलमान खान अपने परिवार के बेहद नजदीकी रहे कुमोद राणे को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के दौरान सलमान खान काफी इमोशनल दिख रहे थे क्योंकि कुमोद उनके बेहद करीबी सदस्य थे और उनके काफी अच्छे दोस्त थे।

परिवार के कई सदस्य भी रहे मौजूद

इस दुख की घड़ी में केवल सलमान खान ही नहीं बल्कि उनके परिवार के खास सदस्य जैसे सलमान खान की मां पापा बहन और भाई भी शामिल थे। सलमान खान को इमोशनल देखकर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए। सलमान खान के फैंस सलमान खान को हिम्मत दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो (Salman Khan)

श्मशान घाट से सामने आए वीडियो में सलमान खान बेहद भावुक दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मौजूद सुरक्षा कर्मी और करीबी लोग उन्हें संभालते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद फैंस भी अभिनेता के दुख में सहभागी होते दिखे और सोशल मीडिया पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले पैपराजी पर जताई थी नाराजगी

गौरतलब है कि कुछ समय पहले सलमान खान एक अस्पताल के बाहर नजर आए थे, जहां मीडिया फोटोग्राफर्स की भीड़ उनके पीछे चलने लगी थी। उस दौरान अभिनेता ने नाराजगी जाहिर करते हुए पैपराजी को फटकार लगाई थी। बाद में इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी। सलमान खान के इमोशनल होने से उनके फैंस का दिल टूट गया।

Also Read:Auspicious Signs News: घर से निकलते ही दिख जाएं ये संकेत तो समझिए किस्मत खुलने वाली है! वास्तु शास्त्र के ये शुभ संकेत बदल सकते हैं आपकी तकदीर

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles