Navratri 2025 : हाथी पर सवार होकर आई मां दुर्गा, बेहद शुभ है इस बार की नवरात्रि, पढ़े पूरी खबर 

Navratri 2025: आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। 10 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा की जाएगी। इस साल का नवरात्रि बेहद ही शुभ है। आज मां दुर्गा का आगमन हो चुका है।

Navratri 2025 : आज 22 अक्टूबर 2025 से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। 10 दिनों तक मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाएगी। यह नवरात्रि काफी ज्यादा शुभ है। मां दुर्गा का आगमन गज पर हुआ है। इस साल नवरात्रि का महापर्व 10 दिनों तक मनाया जाएगा, क्योंकि चतुर्थी तिथि की वृद्धि हो रही है, जो 25 और 26 सितंबर को रहेगी। मां दुर्गा का विसर्जन 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को दशहरे वाले दिन होगा।

मां दुर्गा जब भी हाथी पर सवार होकर आती है सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है और सब का कल्याण होता है। इस बार की नवरात्रि काफी ज्यादा शुभ है।

मां दुर्गा के आगमन के वाहन और उनके संकेत (Navratri 2025)

– हाथी पर आगमन: शुभता का संकेत, सुख-समृद्धि और अन्न-धन में वृद्धि का प्रतीक। जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है, तो माता हाथी पर सवार होकर आती हैं।
– घोड़े पर आगमन: अशुभ संकेत, संघर्ष और चुनौतियों का प्रतीक। जब नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार या शनिवार से होती है, तो माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं।
– डोली पर आगमन: अशुभ संकेत, अशांति और रोग आदि का संकेत। जब नवरात्रि की शुरुआत बृहस्पतिवार या शुक्रवार से होती है, तो माता डोली पर सवार होकर आती हैं।

मां दुर्गा के प्रस्थान वाहन और उनके संकेत

– पालकी पर प्रस्थान: शुभ संकेत, मंगलदायक कार्य संपन्न होने और सुख-शांति का प्रतीक। जब माता का विसर्जन बृहस्पतिवार को होता है, तो वह पालकी पर सवार होकर जाती हैं।
– हाथी पर प्रस्थान: शुभ संकेत, सुख-समृद्धि और मंगलदायक कार्य संपन्न होने का प्रतीक। जब माता का विसर्जन बुधवार या शुक्रवार को होता है, तो वह हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करती हैं।
– भैंसा पर प्रस्थान: अशुभ संकेत। जब माता का विसर्जन रविवार या सोमवार को होता है, तो वह भैंसा पर सवार होकर जाती हैं।
– घोड़े पर प्रस्थान: आपदा आदि का संकेत। जब माता का विसर्जन मंगलवार या शनिवार को होता है, तो वह घोड़े पर सवार होकर जाती हैं।

इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं और नर पर प्रस्थान करेंगी, जो शुभ संकेत है और सुख-समृद्धि का प्रतीक है।

Also Read:Good News: खाने पीने की चीजें होंगी बेहद सस्ती, आलू प्याज के रेट में भी होगी गिरावट, देखें ताजा रिपोर्ट

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google News, Twitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा–तरीन खबर।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles