Aaj Ka Panchang 13 June 2024: आज का पंचांग, ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी पर बने ये राहुकाल, चौघरिया और अभिजीत मुहूर्त, जानें- गुरुवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 13 June 2024: आज 13 जून, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि और दिन गुरुवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

Guruwar Ka Panchang, Aaj Ka Rahukaal, Aaj Ka Shubh Muhurat,  Aaj Ka Choghadiya, Aaj ka Panchang
Guruwar Ka Panchang

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 June 2024): आज 13 जून 2024 दिन गुरुवार, 22, ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Maas) शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.23 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय सायं 07.20 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 11:30 AM, चन्द्रास्त 12.26 PM, जून 14।

सप्तमी तिथि रात 9.34 बजे तक रहेगी। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। शुक्रवार सुबह 5.09 बजे तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जबकि शाम 6.06 बजे तक वज्र योग रहेगा। वहीं सुबह 5.32 बजे गुरु रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुभ योग का अभिजीत मुहूर्त 11.57 से 12:45 बजे तक रहेगा। जबकि अशुभ मुहूर्त का योग राहुकाल 14.05 से 15.49 बजे तक रहेगा। 
आज

तो आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज गुरुवार (Guruwar Ka Panchang 13 June 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।