Aaj Ka Panchang 15 June 2024: ज्येष्ठ शुक्ल नवमी पर इस मुहूर्त में सफल होंगे सारे काम, जानें- शनिवार का पंचांग

Aaj Ka Panchang 15 June 2024: आज 15 जून, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि और दिन शनिवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

Shaniwar Ka Panchang, Aaj ka Panchang
Shaniwar Ka Panchang

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 June 2024): आज 15 जून 2024 दिन शनिवार, 24, ज्येष्ठ मास (Jyeshtha Maas) शुक्ल पक्ष नवमी तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.23 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय सायं 07.21 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 01:15 AM, चन्द्रास्त 01.18 PM, जून 16।

नवमी तीथि देर रात 2.33 मिनट तक रहेगी और उसके बाद 10वी तिथि लग जाएगी। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर आज रवि योग और त्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। रवि योग रविवार रात 2.15 बजे तक रहेगा जबकि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 8.15 बजे तक रहेगा और उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा।

तो आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज शनिवार (Shaniwar Ka Panchang 15 June 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।