Aaj Ka Panchang: सावन के पहले बुधवार को सौभाग्य योग का संयोग, इस मुहूर्त में सफल होंगे काम, जानें- आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 July 2024: आज 24 जुलाई, सावन कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। आज का पंचांग में आचार्य आशीष राघव द्विवेदी जी से जानते हैं शुभ-अशुभ योग, अभिजीत मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल से तमाम जानकारी...

Budhwar Ka Panchang, Aaj Ka Rahukaal, Aaj Ka Shubh Muhurat,  Aaj Ka Choghadiya, Aaj ka Panchang
Budhwar Ka Panchang

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 July 2024): आज 24 जुलाई 2024 दिन बुधवार, 03, सावन  मास (Sawan Maas) कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि, 2081 पिङ्गल, विक्रम सम्वत। सूर्योदय का समय प्रातः 05.38 AM बजे एवं सूर्यास्त का समय शाम 07.17 PM बजे रहेगा। चन्द्रोदय 09:38 PM, चन्द्रास्त 08:31 AM, जुलाई 24।

सावन मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि मंगलवार सुबह 07.31 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र और सौभाग्य योग का खास संयोग भी बन रहा है। शतभिषा नक्षत्र शाम 18.15 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही सौभाग्य योग दोपहर 11.10 बजे तक रहेगा। उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। मकर राशि में चंद्रमा मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही आज सावन मास का पहला मंगलवार है। ऐसे में संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी होगा।  

अगर आप आज कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो आपको अभिजित मुहूर्त और राहुकाल का समय जरूर नोट कर लेना चाहिए। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। जबकि अशुभ मुहूर्त का राहुकाल दोपहर 12.27 बजे से 17.31 बजे तक रहेगा। कुंभ राशि में चंद्रमा मौजूद रहेंगे।

तो आइये आचार्य आशीष राघव द्विवेदी से जानते हैं आज बुधवार (Budhwar Panchang 24 July 2024) के दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास, पक्ष समेत कई चीजों के बारे में।