सोने के रेट में हुई जबरदस्त गिरावट,चांदी की चमक हुई फीकी,जानिए आज सोना चांदी का ताजा रेट

आज सोने चांदी के रेट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय बाजारों में आज सोने चांदी का रेट कम हो गया है।

Gold silver price today: आप अगर सोना चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा मौका है। भारत के सराफा बाजार में सोने चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। एक तरफ शादी सीजन चल रहा है और दूसरी तरफ सोने चांदी के रेट में गिरावट हुई है जिसके वजह से लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

जानिए कितना सस्ता हुआ आज सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के मांग में कमी देखने को मिल रही है यही वजह है कि बुधवार को सोना ₹400 सस्ता होकर 62850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले कारोबार में गोल्ड 63250 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वैश्विक बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2029 डॉलर प्रति औन्स पर था। व्हाय थे कारोबार में आज सोने की कीमत 311 रुपए बढ़कर 62496 प्रति 10 ग्राम हो गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध पर 311 रुपए की कमी देखने को मिली है।

Also Read:Gold-silver Price:सोने चांदी के रेट में हुई बड़ी बढ़ोतरी,जानिए अपने राज्य में सोना चांदी का ताजा रेट

चांदी के रेट में हुई गिरावट

सिर्फ सोना ही नहीं चांदी के रेट में भी कमी देखने को मिल रही है। शादी सीजन में चांदी के रेट में कमी होने से लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को मिल रही है। आज चांदी की कीमत ₹400 कम हुई है। ₹400 टूट कर चांदी 78100 प्रति किलोग्राम पर आ गई है वहीं वैश्विक बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 24.26 डॉलर प्रति औन्स पर था।

Gold silver price :आपके शहर में क्या है गोल्ड का भाव?

गुड रिटर्न के मुताबिक आज सोने का भाव इस प्रकार है:

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,820 रुपये है।
जयपुर में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,820 रुपये है।
पटना में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 62,720 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 62,670 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 62,670 पर बिक रहा है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,670 रुपये का है।
हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 62,670 रुपये का है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 62,820 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,820 रुपये है।

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Twitter , Kooapp और YouTube  पर फॉलो करें। Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबरे