बड़ी खुशखबरी:ये लोग फ्री में घर ले जा सकते हैं LPG Cylinder, दिवाली से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

LPG Cylinder: दिवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को एक फ्री में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। फ्री गैस सिलेंडर रोहिणी महिलाओं को मिलेगा जो उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पंजीकृत है।

LPG Cylinder: चंद दिनों बाद दिवाली का त्यौहार आने वाला है और दिवाली से पहले योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं को फ्री में एलपीजी गैस सिलेंडर बांट रही है। उत्तर प्रदेश में उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1.75 करोड़ से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें फ्री गैस सिलेंडर का सीधा लाभ मिलने वाला है।

हालांकि दिवाली के अवसर पर फ्री में गैस सिलेंडर केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पंजीकृत है और उनके लिए उन महिलाओं को अलग से आवेदन करने की भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

क्या है उज्ज्वला योजना? (LPG Cylinder)

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई और इसका उद्देश्य गरीब और ग्रामीण परिवार खासकर महिलाओं को साफ़ ईंधन उपलब्ध कराना है। अभी तक 10 करोड़ से अधिक महिलाएं उज्ज्वला योजना से जुड़ चुकी है और इस योजना के अंतर्गत उन्हें ₹300 की सब्सिडी सरकार के द्वारा दिया जाता है। आसान शब्दों में कहे तो सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर ₹300 सस्ते में दिया जाता है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को 25 लाख अतिरिक्त गैस सिलेंडर देने का फैसला किया और अब यही गैस सिलेंडर दिवाली के अवसर पर योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा।

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जब महिलाएं पहली बार गैस सिलेंडर का कनेक्शन लेती है तो उन्हें मुफ्त में चूल्हा भी दिया जाता है इसके साथ ही गैस रिफिल भुगतान करने की उन्हें जरूरत नहीं होती है।

आप अगर उत्तर प्रदेश से रहने वाली हैं और अपने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अपना नाम पंजीकृत करवाया है तो आपको भी फ्री में गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। यह दिवाली उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए खास होने वाली है क्योंकि इस बार मुफ्त गैस सिलेंडर के साथ-साथ राशन में भी चीनी और अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए जाएंगे।

Also Read:Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, बिहार के इन युवाओं को फ्री में मिलेगी जमीन, जाने पूरी खबर

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google News, Twitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा–तरीन खबर।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles