LPG Cylinder Rule: एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए सरकार और तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं,जिनके तहत अब गैस सिलेंडर के उपयोग और वितरण को लेकर नियम और अधिक सख्त कर दिए गए हैं।इन नियमों का उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
सिलेंडर पर सख्त नियंत्रण
नई गाइडलाइन के अनुसार एलपीजी सिलेंडर तेल कंपनियों की संपत्ति होता है, जिसे उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी डिपॉजिट के आधार पर दिया जाता है।
इसका उपयोग केवल उसी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है जिसके नाम पर कनेक्शन रजिस्टर्ड है।किसी भी तरह से सिलेंडर को दूसरे व्यक्ति को देना, बेचना या ट्रांसफर करना अब नियमों के खिलाफ माना जाएगा।
अवैध बिक्री पर रोक (LPG Cylinder Rule)
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी अनधिकृत बाजार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या स्थानीय स्तर पर एलपीजी सिलेंडर की बिक्री या लिस्टिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है।ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।साथ ही नकली या अवैध सिलेंडरों से सुरक्षा खतरा बढ़ सकता है, इसलिए इनसे बचने की सलाह दी गई है।
PNG उपभोक्ताओं के लिए निर्देश
जिन उपभोक्ताओं ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन ले लिया है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन गैस एजेंसी में सरेंडर कर दें।ऐसा करने पर उनकी सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि वापस कर दी जाएगी।
उपभोक्ताओं के लिए सलाह
नई गाइडलाइंस के बाद उपभोक्ताओं को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।नियमों का पालन करने से न केवल सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि गैस वितरण प्रणाली भी अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।
तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google News, Twitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजा–तरीन खबर।

