Sawan 2026: शुरू होने वाला है सावन, पवित्र महीने की शुरुआत से पहले जरूर करें ये 4 काम, चमकेगी किस्मत

Sawan 2026: 30 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है। सावन का महीना एक बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में महादेव धरती पर आते हैं और भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करते हैं।

Sawan 2026: शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में महादेव की विशेष पूजा की जाती है। इस महीने में पूजा पाठ करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त की जाती है लेकिन सावन शुरू होने से पहले आपको कुछ विशेष उपाय करना चाहिए जिससे आपके जीवन में शांति आएगी और जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएगी।

सावन का पवित्र महीना शुरू होने से पहले जरूर करें यह उपाय 

अपने घर की करें सफाई : आपको सबसे पहले सावन के शुरुआत से पहले अपने घर की सफाई करनी होगी। घर में जितना साफ सफाई होगा महादेव उतना प्रसन्न होते हैं।

सावन से पहले घर में तुलसी और बेलपत्र का लगाए पौधा : सावन से पहले आप अपने घर में तुलसी और बेलपत्र का पौधा लगा ले। इन दोनों पौधों को बेहद ही उपयोगी माना जाता है। इन दोनों पौधों से महादेव प्रसन्न होते हैं।

मंदिर की करें सफाई : सावन के शुरू होने से पहले आपको अपने घर के मंदिर की सफाई अच्छे से करनी चाहिए। मंदिर में गंदगी रहती है तो वास्तु दोष लग जाता है ऐसे में आपको मंदिर की सफाई बेहतरीन तरीके से करनी चाहिए।

नशे और गलत आदतों से दूर रहे : धार्मिक मान्यताओं में सावन को संयम और भक्ति का महीना कहा गया है ऐसे में आपको इस महीने में गलत आदतों से दूर रहना होगा वरना आपकी पूजा करने का कोई भी शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।

सात्विक भोजन करें : सावन का महीना शुरू होने से पहले ही आपको मांस मछली से दूरी बना लेनी चाहिए। सावन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए और महादेव को प्रसन्न करने के लिए आपको बुजुर्गों की मदद करनी चाहिए।

कब शुरू होगा सावन का महीना? (Sawan 2026)

सावन का महीना 30 जुलाई 2026 गुरुवार को शुरू होने वाला है। 28 अगस्त 2026 तक सावन का महीना चलेगा। इस साल सावन के महीने में चार सोमवार पड़ने वाले हैं। इस महीने में आपको काम क्रोध जैसे चीजों से दूर रहना चाहिए।

Also Read:Sawan 2026: सावन 2026 कब से होगा शुरू? जानें श्रावण मास की तिथि, सोमवार व्रत की पूरी सूची और धार्मिक महत्व

तमाम खबरों के लिए हमें Facebook पर लाइक करें Google NewsTwitter और YouTube पर फॉलो करें।Vidhan News पर विस्तार से पढ़ें ताजातरीन खबर।

- Advertisement -

Related articles

Share article

- Advertisement -

Latest articles